गन्ना सर्वेक्षण नीति के प्रावधानों का पारदर्शी ढंग से पालन करें अधिकारी
काशीपुर, मई 14 -- काशीपुर, संवाददाता। गन्ना एवं चीनी उद्योग आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान कोई भी किसान छूटना नहीं चाहिए और प्रत्येक कृषक का नाम, मोबाइल नंबर व अन्य सभी विवरण अभिलेखों में शुद्ध और पूर्ण रूप से दर्ज किए जाएं। साथ ही प्रत्येक किसान से आवश्यक घोषणा-पत्र भी भरवाया जाए। गुरुवार को गन्ना एवं चीनी उद्योग आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण विभाग का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके आधार पर गन्ना उत्पादन और चीनी मिलों को उपलब्ध होने वाले गन्ने का वास्तविक आकलन किया जाता है। यह भी पढ़ें- पहली बार एग्रो फॉरेस्ट्री का भी होगा सर्वे इसी के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.