पीलीभीत, मई 1 -- पीलीभीत। पेराई सत्र 2026- 2027 के लिए गन्ना सर्वेक्षण कार्य को सम्पन्न करने के लिए जिला गन्ना अधिकारी ख़ुशीराम की अध्यक्षता में गन्ना विकास परिषद पीलीभीत और मझोला के गन्ना पर्यवेक्षक, सहकारी गन्ना विकास समिति लि. पीलीभीत एवम मझोला के सामयिक लिपिक तथा एलएच चीनी मिल पीलीभीत के फील्ड स्टॉफ का संयुक्त प्रशिक्षण सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत के परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान एचएचसी मशीन के चलाने और उसमे सभी आंकड़े को गन्ना खेत पर ही भरने के निर्देश दिए गये। यह सर्वेक्षण कार्य पूर्ण रूप से डिजिटल एवम ऑनलाइन होगा,जिसमें गन्ना क्षेत्रफल, फसल की दशा, गन्ना प्रजाति एवम गन्ना बुआई आदि का विवरण विशेष रूप से दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 1 मई से 30 जून तक होगा गन्ना सर्वे कार्य गन्ना सर्वेक्षण केवल गन्ने पौधे का ही किया जा...