लखनऊ, मई 13 -- गन्ना व चीनी आयुक्त मिनिस्ती एस. ने गन्ना सर्वेक्षण कार्य में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को पूरी सावधानी व तत्परता से काम करने का निर्देश दिया है। पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति के तहत गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 30 जून तक चलेगा।आयुक्त ने कहा कि सर्वेक्षण कार्य को अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक व तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए अधिकारी खेत में मौजूद वास्तविक गन्ना किस्म का ही अंकन कराना सुनिश्चित करें। जिससे किसानों के खेतों में बोई गई किस्मों के अनुरूप विभागीय आंकड़ों, अभिलेखों में विवरण दर्ज हो सके। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में अब केवल गन्ने का रकबा ही नहीं, बल्कि अन्तः फसली खेती और एग्रो व फार्म फारेस्ट्री का भी विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा ताकि किसानों की आय बढ़ाने वाली फसल प्रणालियों का वास्तविक आंकलन ...