गन्ना सर्वेक्षण का भू-राजस्व एपीआई से कराया जा रहा मिलान
मेरठ, जुलाई 27 -- गन्ना विकास विभाग द्वारा गन्ना सर्वेक्षण एवं सट्टा प्रक्रिया को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट गन्ना किसान (एसजीके) पोर्टल पर उपलब्ध गन्ना क्षेत्रफल के आंकड़ों का भू-राजस्व एपीआई के माध्यम से मिलान कराया रहा है। इस पहल से किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों एवं राजस्व अभिलेखों के मध्य समन्वय स्थापित होगा और गन्ना क्षेत्रफल संबंधी सूचनाओं की शुद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। आधुनिक तकनीक के उपयोग से फर्जी एवं त्रुटिपूर्ण आंकड़ों की पहचान कर उन्हें समाप्त करने में भी सहायता मिलेगी। इसके लिए गन्ना आयुक्त की तरफ से परिक्षेत्र के समस्त अधिकारियों एवं फील्ड कार्मिकों के साथ स्मार्ट गन्ना किसान (एसजीके) पोर्टल पर उपलब्ध गन्ना क्षेत्रफल डाटा की राजस्व अभिलेखों से मैपिंग विषय में वर्चुअल प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.