पीलीभीत, अप्रैल 29 -- बीसलपुर/पीलीभीत। किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर में गन्ना सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिलेभर की चीनी मिल क्षेत्र में एक मई से जीपीएस सर्वे शुरू होगा। सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड बीसलपुर में आगामी पेराई सत्र के गन्ना सर्वेक्षण कार्य को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चीनी मिल एवं गन्ना विभाग के समस्त गन्ना पर्यवेक्षकों को सर्वेक्षण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सभी गन्ना पर्यवेक्षक अपनी-अपनी सर्किल में गन्ना सर्वेक्षण कार्य पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे। यह भी पढ़ें- आईपीएम तकनीक से किसानों को किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.