लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गन्ना समिति के सदस्य बनने व उपज बढ़ोत्तरी की रसीद प्राप्त करने की तिथि 10 दिन और बढ़ा दी गई है। हाल में आए प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों एवं किसान जनप्रतिनिधियों की मॉग के दृष्टिगत यह निर्णय किया गया है। यह भी पढ़ें- गन्ना समिति सदस्य बनने की मियाद 10 तक बढ़ीनवीनतम सदस्यता तिथि इसके तहत पेराई सत्र 2026-27 के लिए समिति सदस्यता 10 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। जो कृषक अभी तक समिति सदस्य नहीं बन पाये हैं, उन्हें वर्तमान पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना आपूर्ति का लाभ लेने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। पूर्व में पेराई सत्र 2026-27 के लिए जारी सट्टा नीति में गन्ना समिति सदस्यता एवं उपज बढ़ोत्तरी के लिए अन्तिम तिथि 30 सितम्बर तक थी।उपज बढ़ोत्तरी के लिए आवेदन जो किसान अब तक सदस्य नहीं बन पाए ह...