गन्ना समिति सदस्य बनने की मियाद 10 तक बढ़ी
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की मांग को देखते हुए पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना समिति की सदस्यता की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी है। पहले यह तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी। नए गन्ना किसान 10 अक्तूबर तक समिति सदस्य बनकर वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति का लाभ ले सकते हैं। जिन किसानों की उपज जिले के औसत से अधिक है, वे भी इसी तिथि तक उपज बढ़ोतरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री किसान कॉल सेंटर 1800-121-3203 भी उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.