रुडकी, अप्रैल 17 -- क्षेत्रीय किसानों को खाद के लिए बाजार में नहीं भटकना पड़ेगा। गन्ना समिति व गोदामों पर शुक्रवार शाम तक पर्याप्त यूरिया खाद पहुंच चुकी है। सचिव ने बताया कि गोदामों पर से किसानों को खाद शनिवार से वितरित की जाएगी। इस समय किसानों द्वारा अपने खेतों में खड़ी गन्ने की फसल में बाद खाद डालना है। जिसके चलते किसानों को यूरिया खाद की बेहद ज्यादा जरूरत है। लेकिन गन्ना समिति लक्सर व गोदामों पर पिछले कुछ दिनों से यूरिया खाद नहीं पहुंच पा रही थी। जिसकी वजह से गन्ना समिति से जुड़े लगभग 50 हजार से अधिक किसानों को खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- समिति पर यूरिया के लिए उमड़ी किसानों की भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...