रुडकी, अप्रैल 18 -- लक्सर, संवाददाता। गन्ना विकास समिति में खाद की कालाबाजारी किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस नें मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर गन्ना विकास समिति द्वारा किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाती है। गुरुवार को गन्ना विकास समिति पर खाद की बड़ी खेप पहुंची थी। इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी उर्फ नीलू और पदाधिकारियों को लगी थी। साथ ही पता चला था कि समिति के कर्मचारियों द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है। जानकारी मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- समिति में बाबू की कमी के चलते खाद बांट रहा था कर्मचारी यह भी पढ़ें- सीज क्रशर को संचालित के मामले में मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- यूरिया कालाबाजारी में दो पर मुकदमा दर्ज, सोसायटी का लाइसे...