बलरामपुर, अप्रैल 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। गन्ना समिति बलरामपुर की तरफ से डिग्री कॉलेज व अस्पताल निर्माण की पहल की जा रही है। बेटियों की शिक्षा को गन्ना समितक की तरफ से विशेष प्रयास किया जा रहा है। जमीन की तलाश करके जल्द ही डिग्री कॉलेज व अस्पताल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। डिग्री कॉलेज में किसानों के बच्चों को शिक्षा हासिल करने की विशेष सुविधा मिलेगी। यह बातें गन्ना समिति बलरामपुर की अध्यक्ष रजनी सिंह ने गन्ना विकास संस्थान रज्जनपुर कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम का स्वागत करते हुए कही।उन्होंने कहा कि इससे बलरामपुर जनपद का शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास होगा। सदर विधायक ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि डिग्री कॉलेज व अस्पताल के निर्माण में पूरी मदद करेंगे, जिससे किसानों के बच्चों को योजनाओं का लाभ मिल सके। पूर्व अध्यक्ष रणवीर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.