पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पूरनपुर। गन्ना समिति पूरनपुर में फर्जी सट्टा बनाकर भुगतान किए जाने का मामला उजागर हुआ है। शिकायतकर्ता ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया है कि नियमों को दरकिनार कर फर्जी अभिलेखों के आधार पर सट्टा तैयार कर धनराशि का भुगतान फर्जी खातों में कर दिया गया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। भाजपा नेता रवि यादव ने की गई शिकायत में कहा गया है कि गन्ना सट्टा नीति के अनुसार किसी भी कृषक का सट्टा बनाने से पहले उसके सभी अभिलेखों का सत्यापन अनिवार्य होता है, लेकिन समिति में इस प्रक्रिया की खुली अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि एक कृषक के नाम पर बिना वैध दस्तावेजों के सट्टा बना दिया गया और फर्जी अभिलेख तैयार कर किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते से जोड़ते हुए गन्ना मूल्य का भुगतान भी कर दिया गया। आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.