रुडकी, मार्च 11 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर गन्ना विकास समिति में बुधवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12 से अधिक प्रस्ताव पास किए। लक्सर सहकारी गन्ना विकास समिति में बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समिति के मृतक सदस्य को खारिज कर उसके स्थान पर अन्य नए सदस्य को वारिस बनाए जाने पर विचार किया गया। इसके अलावा रायसी खाद्य गोदाम पर किराया बढ़ोतरी पर भी विचार किया गया। बोर्ड बैठक में समिति कार्यालय के पुराने भवन की मरम्मत कराई जाने की मांग भी उठी। समिति में महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाने पर विचार किया गया।इसके अलावा शीतला खेड़ा व शाहपुर के गोदाम पर भी किराया बढ़ोतरी की बाबत मांग उठाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.