लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- सहकारी गन्ना विकास समिति में तैनात स्थायी कर्मचारी सोमवती को पर्ची वितरक से अभद्रता और मारपीट के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला गन्ना अधिकारी द्वारा प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बताया गया कि समिति सचिव के पत्र के आधार पर सोमवती द्वारा सामयिक पर्ची वितरक ज्ञानमती से मारपीट किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय द्वारा तीन सदस्यीय प्रारंभिक जांच टीम गठित की गई थी। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सोमवती द्वारा ज्ञानमती के साथ अभद्रता और मारपीट की गई, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि इससे पहले भी उनके द्वारा समिति के कर्मचारियों के साथ अनुशासनहीन व्यवहार किए जाने की शिकायतें सामने आती रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.