गन्ना समिति की सदस्यता व उपज बढ़ोत्तरी की तारीख 10 अक्टूबर तक बढ़ी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- गोला गोकर्णनाथ। पेराई सत्र 2026-27 के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति की सदस्यता लेने और उपज बढ़ोत्तरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की सुविधा और उनकी मांग को देखते हुए गन्ना विभाग ने आवेदन के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। इससे अब तक समिति की सदस्यता नहीं ले पाने वाले किसानों को भी आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति का अवसर मिल सकेगा। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव बलवंत चौधरी ने बताया कि पहली बार गन्ने की खेती करने वाले किसान 10 अक्टूबर तक समिति की सदस्यता ले सकते हैं। सदस्यता लेने के बाद उन्हें पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा जिन किसानों की गन्ने की उपज जिले के औसत से अधिक है, वे भी निर्धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.