बस्ती, अप्रैल 11 -- विक्रमजोत। सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक 12 अप्रैल को शंकरपुर के एक होटल में आयोजित की गई है। इस बैठक में लगभग पांच हजार समिति के सदस्य व गन्ना किसान भाग लेंगे। यह समिति के बजट और आगामी कार्ययोजना के लिए आवश्यक प्रस्ताव रख सकेंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार को एजीएम की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सिद्धांत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि समिति के बजट स्वीकृत के अलावा समिति के भवन की मरम्मत, उसकी बाउड्रीवाल सहित पहली बार गन्ना किसानों से खुली बैठक में उनके सुझाव एवं महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा व अनुमोदन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.