बलरामपुर, मार्च 28 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सहकारी गन्ना विकास समिति तुलसीपुर की वार्षिक सामान्य निकाय वर्ष 2025-26 की साधारण सभा की बैठक शनिवार को स्थानीय एमडीएस रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष नीलम सिंह ने की।बैठक में कुल आठ प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें समिति के कार्यों, विकास योजनाओं तथा किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दे शामिल रहे। अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप सिंह के आह्वान पर एक महत्वपूर्ण संशोधन प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक सदर पल्टूराम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष मनराज सिंह, गन्ना चीनी मिल तुलसीपुर के महाप्रबंधक ओमपाल सिंह तथा उप गन्...