गन्ना समिति की बैठक आयोजित, चीनी मिलों को भुगतान के निर्देश
हापुड़, जून 23 -- गन्ना समिति हापुड़ की एक बैठक सोमवार को समिति सभागार में चेयरमैन कुनाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सिंभावली एवं ब्रजनाथपुर चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कहा गया कि चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2025-26 का अवशेष गन्ना मूल्य किसानों को तत्काल भुगतान किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया तो आगामी पेराई सत्र में संबंधित चीनी मिलों को समिति के क्रय केंद्र आवंटित नहीं किए जाएंगे।बैठक में अनुपस्थित रहने वाली चीनी मिलों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा चीनी मिलों से किसानों की फसलों में लगने वाले रोगों एवं कीटों की रोकथाम के लिए टैंकरों के माध्यम से यूरिया का पर्णीय छिड़काव कराने तथा आवश्यक दवाइयां रियायती दरों पर उपलब्ध कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.