मेरठ, जनवरी 8 -- परतापुर क्षेत्र के अछरौंडा गांव निवासी मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के डायरेक्टर और पराग डेयरी के ठेकेदार पर रिश्ते की भांजी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को पीड़ित परिवार परतापुर थाने पहुंचा और युवती के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि राहुल राणा उनकी बेटी को धोखे में रखकर अपने साथ भगा लिया है। उनका कहना है कि युवती के नाम करीब 60 लाख रुपये की एफडी है, जिसे हड़पने की नीयत से आरोपी ने यह कदम उठाया। राहुल राणा अछरौंडा गांव का निवासी है और मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति में प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत डायरेक्टर है। इसके अलावा वह गगोल स्थित पराग सहकारी समिति में ठेकेदारी का काम भी करता है। परिजनों के अनुसार आरोपी का अपनी बहन की ससुराल में ...