शामली, मार्च 19 -- शामली। सहकारी गन्ना समिति के कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता लागू किए जाने का आदेश जारी किया जा चुका है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि गन्ना समितियों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत, जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत तथा जुलाई 2025 से 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ कुल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता बनता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पूरा लाभ नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि इस संबंध में पूर्व में गन्ना मंत्री से भी मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.