गन्ना समितियों में किसानों को प्रतिनिधित्व देने की मांग
हल्द्वानी, मई 21 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के किसानों ने गन्ना समितियों में स्थानीय किसानों को सदस्य नामित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बिंदुखत्ता क्षेत्र की आबादी लगभग 60 हजार है और यहां 3 गन्ना तौल केंद्र संचालित हैं, लेकिन अब तक क्षेत्र से किसी भी सदस्य प्रतिनिधि को नामित नहीं किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देव सिंह,जगदीश पंत, भवानी दत्त सती और कृपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.