संभल, अप्रैल 1 -- गन्ना सीजन समाप्त हो चुका है और जिले के किसानों का शुगर मिलों पर करोड़ों रुपया बकाया है। किसान बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। गन्ने का भुगतान करने में जिले में वीनस शुगर मिल मझावली सबसे पीछे है। मिल पर करीब 32.78 करोड़ रुपये बकाया है। अंतिम भुगतान मिल ने 26 जनवरी को किया था। जबकि शासन से गन्ना आपूर्ति के 14 दिन के अंदर भुगतान के निर्देश हैं। असमोली चीनी मिल भुगतान के मामले में दूसरे नंबर पर है, जबकि रजपुरा चीनी मिल का भुगतान नंबर वन पर है। जिला गन्ना अधिकारी धनीराम ने वीनस शुगर मिल प्रबंधन को नोटिस जारी कर बकाया भुगतान के निर्देश दिए हैं। असमोली चीनी मिल ने इस पेराई सत्र में 113.73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इसका भुगतान 445.19 करोड़ रुपये है। इसके सापेक्ष मिल ने 434.61 करोड़ का भुगतान कर दिया है। वहीं रजपुरा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.