गन्ना सट्टा मेले के पांचवें दिन 320 शिकायतें
मेरठ, सितम्बर 22 -- सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मवाना के परिसर में चल रहे समिति स्तरीय गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले में किसानों की शिकायतों का सिलसिला जारी है। मेले के पांचवें दिन सोमवार को 320 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके साथ ही अब तक सट्टा मेले में कुल 606 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से 396 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि 210 शिकायतें अभी लंबित हैं। वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भूपेश राय ने बताया कि किसानों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गन्ना विकास निरीक्षकों और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेले में किसानों की ओर से मुख्य रूप से गन्ने का रकबा कम दर्ज होने, नई जमीन खरीदने के बाद उसका सट्टा पूर्ण रूप से दर्ज नहीं होने तथा पिता के नाम से दर्ज सट्टे को दो बेटों के नाम विभाजित नहीं किए जाने से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.