गन्ना सट्टा प्रदर्शन में आई 6 हजार से अधिक शिकायतें
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- गन्ना सर्वे के आंकड़े जारी होने के बाद सर्वे के दौरान भरे गए आंकड़ों, पौध व पेड़ी में कोई गड़बड़ी तो नहीं है इसकी जांच के लिए गन्ना विभाग ने गन्ना प्रदर्शन मेलों का आयोजन किया। 15 से 22 सितम्बर तक चले इस गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला में छह हजार से ज्यादा किसानों ने आंकड़ों पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। किसानों की शिकायतों का निस्तारण करने के बाद गन्ना सट्टा जारी होंगे। इसी के आधार पर किसानों को पर्चियां जारी की जाएंगी। गन्ना विभाग ने लखीमपुर, गोला, अरनीखाना, जंगबहादुरगंज, मैगलगंज, भीरा, सम्पूर्णानगर, पलिया, मोहम्मदी व चीनी मिल समिति बेलराया में 15 से 22 सितम्बर तक गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेलों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- गन्ना समिति सदस्य बनने व उपज बढ़ोत्तरी की रसीद प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.