गन्ना शोध संस्थान में विद्यार्थियों ने समझी शोध की कार्यप्रणाली
शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से बीएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए स्टडी विजिट आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने प्रभारी डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर, डॉ. सैयद साद और डॉ. श्वेता मल्होत्रा के मार्गदर्शन में गन्ना शोध संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया। वैज्ञानिकों ने ब्रीडिंग, पैथोलॉजी, मृदा विज्ञान, मॉलिक्यूलर विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी और कीट विज्ञान की जानकारी दी। गन्ने की उन्नत किस्मों, शोध कार्य, प्रयोगशाला प्रक्रियाओं और फसल संरक्षण के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में डॉ. अजय तिवारी का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.