अमरोहा, फरवरी 25 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन असली गुट पदाधिकारियों ने मंगलवार को ब्लाक परिसर में गन्ना वैरायटी सार्वजनिक करने की मांग को लेकर पंचायत की। पंचायत में गन्ना विभाग की ओर से किसी भी सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने पर गुस्साए संगठन पदाधिकारियों ने बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में पहुंचे तहसीलदार मुसाराम थारू के आश्वासन पर दो दिन के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी देते हुए बमुश्किल जाम खोला। संगठन के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने आरोप लगाया कि गन्ना विभाग किसानों के साथ लगातार छल कर रहा है। गन्ना वैरायटी 05009 व 5011 की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। लंबे समय से किसान रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने पंचायत में गन्ना विभाग के सक्षम अधिकारी को व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.