गन्ना विशेषज्ञों ने किसानों को दी गन्ने में कीट व रोगों के रोकथाम की जानकारी
रुद्रपुर, जून 2 -- किच्छा, संवाददाता। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र काशीपुर ने ग्राम बरा में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसानों को गन्ने की आधुनिक खेती, कीट व रोग नियंत्रण की जानकारी दी गयी। विशेषज्ञों ने खेतों में जाकर गन्ने की फसल में लगे कीटों और रोगों जैसे पोक्का बोइंग, काला चिटका आदि की पहचान की और किसानों को उनकी रोकथाम के बारे में बताया। मंगलवार को ग्राम स्तरीय गोष्ठी में प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालक कपिल गुप्ता ने किसानों को गन्ना फसल की परम्परागत बुवाई पद्धति से हटकर वैज्ञानिक विधि से गन्ना बुवाई करने व सहफसल का समावेश कर अतिरिक्त लाभ अर्जित करने सम्बंध में जानकारी दी। पंतनगर विश्वविद्यालय के गन्ना वैज्ञानिक डा. एएस जीना ने किसानों को गन्ने की नई और अधिक उपज देने वाली किस्मों की जानकारी दी। गन्ना शोध के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.