गन्ना विभाग में ऑनलाइन एवं पारदर्शी काउंसलिंग से 119 गन्ना निरीक्षकों को पदोन्नति एवं तैनाती
लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से प्राप्त संस्तुति के आधार पर विभाग में कार्यरत 119 गन्ना पर्यवेक्षकों को गन्ना विकास निरीक्षक के पदोन्नति कोटे के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। गन्ना आयुक्त मिनिस्टी एस. ने बताया कि इस पदोन्नति प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए विभाग द्वारा अपने इतिहास में पहली बार ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्णतः पारदर्शी तरीके से काउंसिलिंग आयोजित की गई। पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कार्मिकों के 20-20 सदस्यों के बैच तैयार किए गए और प्रत्येक कार्मिक को विभाग में उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर 20-20 तैनाती स्थानों के विकल्प चुनने की स्वतंत्रता दी गई। यह भी पढ़ें- भू-राजस्व अभिलेखों से होगा गन्ना क्षेत्रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.