बागपत, फरवरी 27 -- बागपत। बागपत सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर शुक्रवार को प्रबंध कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, माह जनवरी तक के मासिक खर्चों को अनुमोदित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। समिति के अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि यंत्र, ह्यूम पाइप व कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। समिति फार्म मशीनरी बैंक के लिए हैरो, टिलर और डोल मेकर सहित अन्य कृषि यंत्र खरीदने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा समिति परिसर में बहुमंजिली आवास निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया। समिति की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से चौकीदार व गार्ड रखने पर सहमति बनी। वर्ष 2026-27 के बजट पर वि...