गन्ना विकास अंशदान के 1.04 करोड़ रुपये बकाया
बिजनौर, जुलाई 8 -- उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद के निर्देश पर गन्ना विभाग ने कार्रवाई करते हुए चांदपुर चीनी मिल के चीनी गोदाम को सील कर दिया। 1.04 करोड़ का गन्ना विकास अंशदान जमा न होने तक चीनी और शीरा उठाने पर भी रोक लगा दी गई है। उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद के निर्देश पर गन्ना विकास अंशदान की बकाया राशि जमा न करने पर गन्ना विभाग ने चांदपुर चीनी मिल के खिलाफ कार्रवाई की है। सहकारी गन्ना सचिव जितेंद्र कुमार एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनीष शुक्ला ने मिल के चीनी गोदाम पर विभागीय ताला लगा दिया। साथ ही मिल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बकाया अंशदान जमा होने तक गोदाम से न तो चीनी उठाई जाएगी और न ही शीरे का उठान किया जाएगा। गन्ना सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि चांदपुर चीनी मिल पर कुल लगभग 3.18 करोड़ रुपये का गन्ना विकास अंशदान देय थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.