रुडकी, फरवरी 7 -- लक्सर, संवाददाता। एक युवक को शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। Fससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को जानकारी दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि लक्सर पुरकाजी नेशनल हाईवे मार्ग पर अशोक पुत्र सुक्का रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे बाइक से जा रहा था। लेकिन इसी बीच गन्ने से भरे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच रास्ते से गुजर रहे राहगीर जब तक उसकी अस्पताल पहुंचाते इससे पहले हीं उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.