मुजफ्फर नगर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए जनपद में सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, ताकि रात्रि और कोहरे के समय वाहन दूर से दिखाई दें और हादसों की आशंका कम हो सके। डीएम उमेश मिश्रा ने सड़कों पर लगे संकेतकों को ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा ठंड और शीतलहर को देखते हुए डीएम ने बेघर और असहाय लोगों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त के दौरान यदि कोई व्यक्ति खुले में या फुटपाथ पर सोता हुआ मिले और उसके पास आश्रय की व्यवस्था न हो, तो उसे निकटतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.