अंबेडकर नगर, दिसम्बर 12 -- अम्बेडकरनगर। जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव व एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार यादव ने यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव के साथ चीनी मिल अकबरपुर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले वाहनों पर रात्रि रिफ्लेक्टर लगाए जाने कार्यों के प्रगति की जांच की। कार्य संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों ने गन्ना लदी ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर भी लगवाया। साथ ही किसानों व वाहन चालकों को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। कहा गया कि वाहन को ओवर स्पीड में न चलाएं। वाहन चलातें समय मोबाईल फोन/इयरफोन का इस्तेमाल न करें तथा दुपहिया वाहन चालक हेलमेट तो चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वाहन सम्बन्धित समस्त वैध कागजात हमेशा साथ रखें। वहीं इकाई प्रमुख रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि चीनी मिल द्वारा अभी तक क्षेत्र का 20....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.