लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- नगर के सम्पूर्णानगर मार्ग पर ग्राम त्रिकौलिया के पास सोमवार को गन्ने लोड डबल ट्राली सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी पर पलट गई। जिससे झोपड़ी में सो रही एक किशोरी गन्ने के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राम त्रिकौलिया में सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रह रहे विश्वनाथ तिवारी के घर के ऊपर अचानक गन्ने लोड डबल ट्राली पलट गई। जिस समय ट्राली पलटी झोपड़ी के अंदर उनकी लगभग 17 वर्षीय बेटी सो रही थी। ट्राली पलटने से बड़ी मात्रा में गन्ना झोपड़ी पर गिर गया और किशोरी उसके नीचे दब गई। घटना के चलते मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से गन्ना हटाकर किशोरी को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने गंभीर हालत में घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.