बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच, संवाददाता। नानपारा मैलानी रेलवे प्रखंड के कैलाशपुरी रेलवे समपार फाटक पर सोमवार सुबह गन्ना लोड ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसके चलते क्रासिंग पर अफरा तफरी मच गई। जब ट्रैक्टर ट्राली सही कर हटाई गई। तब जाकर 45 मिनट बिलंब से रेल रवाना हुई। नानपारा लखीमपुर हाईवे के दोनों ओर वाहनों की भी लंबी कतार लगी रही। सुजौली थाने के कैलाशपूरी रेलवे समपार फाटक 102 पर सोमवार सुबह दस बजेयएक गन्ने से लोड ट्रैक्टर ट्राली क्रासिंग पार करते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते ट्रैक्टर पर सवार लोग बाल बाल बच गए । ट्रैक्टर ट्राली पलटने से नानपारा लखीमपुर हाईवे पर सैकड़ो वाहनों की लंबी कतार लग गयी। लोगो को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। मैलानी जंक्शन से नानपारा की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 52264 मंझरा रेलवे स्टेशन पर लगभग 45 मिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.