गन्ना लेकर भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- किसानों की विभिन्न मांग व समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा नगर में विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। ट्रैक्टरों पर सवार होकर भारी संख्या में किसान नुमाइश मैदान में एकत्र हुए और वहां से कलक्ट्रेट पहुंचे। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी आह्वान पर यह यात्रा निकाली गई है। किसान हाथों में तिरंगा लेकर मार्च में शामिल हुए और कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान नुमाइश मैदान में एकत्र हुए। चौधरी अरब सिंह ने बताया कि किसान, मजदूरों और आम नागरिकों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल ट्रैक्टर मार्च निकालकर हुंकार भरी है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टरों के संग किसानों ने घेरा कलक्ट्रेट, जमकर की नारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.