लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 19 -- गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह गन्ना सेंटरों से गन्ना भरकर बेलरायां चीनी मिल जा रहे दो ट्रक अलग-अलग जगहों पर पलट गए। इनमें एक का ड्राइवर अंदर फंस गया। उसको लोगों ने बाहर निकाला। शुक्रवार सुबह लोनियनपुरवा गन्ना सेंटर से गन्ना लादकर एक ट्रक बेलरायां चीनी मिल जा रहा था। सहतेपुरवा मोड़ के पास किसी वजह से अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर ट्रक पलट गया। उसमें भरा गन्ना सड़क किनारे तक बिखर गया। इसी तरह गुरुवार रात रकेहटी की ओर से गन्ना भरा ट्रक बेलरायां चीनी मिल जा रहा था। ट्रक में गन्ना ओवरहाइट भरा था। निघासन-ढखेरवा रोड पर जिओ पेट्रोल पंप के पास यह ट्रक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रक ड्राइवर अंदर फंस गया। उसको लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि उसको कोई चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.