बस्ती, दिसम्बर 30 -- बस्ती। यातायात पुलिस ने सोमवार को फोरलेन समेत अन्य मार्गों पर अभियान चलाकर वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाई गई। सीओ यातायात प्रदीप कुमार त्रिपाठी और यातायात प्रभारी अवधेश त्रिपाठी के साथ पूरी टीम ने ओवरलोड वाहनों समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। बड़ेबन एवं टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर ट्रॉली एवं गन्ना लदे ट्रकों के आगे व पीछे रात्रि के समय चमकने वाला रेडियम पट्टी लगवाया गया। गन्ना लदे वाहनों के चालकों को हिदायत दिया गया कि अपने वाहन के पीछे रेडियम युक्त फ्लेक्सी अवश्य लगवाएं। इस दौरान हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पाण्डेय, अभिषेक यादव, कांस्टेबल चंद्रजीत यादव व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.