पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। बरेली हाईवे पर गन्ने के ट्रक से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाकर शव को कब्जे में लिया। हादसा सोमवार शाम छह बजे थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के देवहा नदी के पुल पर हुआ। गन्ने के ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मेथी निवासी 36 वर्षीय हर प्रसाद पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई। घायल की पहचान उसके साले थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम...