अमरोहा, दिसम्बर 20 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के व्यस्ततम अमरोहा अड्डे पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओवरलोड गन्ना लदे एक ट्रक का टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटते-पलटते बचा, वरना पास से गुजर रहे राहगीर और दोपहिया वाहन भी चपेट में आ सकते थे। टायर फटने के बाद ट्रक सड़क के बीचों-बीच तिरछा होकर फंस गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं हादसे के बाद अमरोहा मार्ग पर कई किमी लंबा जाम लग गया। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना के बाद भी स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के मौजूद नहीं होने के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और लोग खुद ही जाम खुलवाने का प्रयास करते नजर आए। गन्ने के ट्रक के बीच सड़क पर फंसने से निजी स्तर पर हाइड्रा मशीन बुलाई गई। घंटों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.