गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत
पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। असम हाईवे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के ग्राम सिंधोरा बिंदुआ निवासी 20 वर्षीय शिवम पुत्र गोधन लाल शहर में एल एच शुगर फैक्ट्री में गन्ना उतरवाने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह असम चौराहे पर पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के समीप पहुंचा। तभी गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर एकत्र भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.