महाराजगंज, नवम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय नगर सबयां दक्षिण टोला वार्ड में रविवार की शाम एक हादसा हो गया। गन्ना लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पैदल जा रहे दादा और उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सिसवा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच राहत कार्य मे जुट गई और ट्रॉली को सड़क से किनारे कराकर यातायात व्यवस्था को चालू कराया। सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर रविवार को शाम के समय चिरैयाकोट के समीप गांधीनगर वार्ड अमडिहा निवासी 65 वर्षीय वंशराज अपनी 10 वर्षीय पोती जाह्नवी और पोते बबलू के साथ सबयां से बाजार कर पैदल ही घर वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.