आजमगढ़, फरवरी 18 -- आजमगढ़, संवाददाता।मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नया रोडवेज गजहड़ा के पास बुधवार की सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।घटना के समय वे गजहड़ा गांव जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी 64 वर्षीय रामवचन चौहान बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे साइकिल से गजहड़ा गांव जा रहे थे। मुबारकपुर कस्बे के नया रोडवेज के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। वृद्ध ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गए। दबने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वृद्ध के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। घटना की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.