मेरठ, अक्टूबर 23 -- गन्ना रेट बढ़ोतरी की मांग को लेकर गुरुवार को रालोद के विधायकों और सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें मांग ज्ञापन सौंपा। बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान के लेटरपैड पर दिए गए मांग ज्ञापन में कहा कि गन्ना प्रदेश के लाखों किसानों आजीविका का आधार है। पेराई सत्र 2026-27 को लेकर प्रदेश के गन्ना किसानों की नजर एक बार फिर सरकार की ओर आशा और विश्वास के साथ लगी हुई है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों एवं विधायकों का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला और गन्ना किसानों के हित में गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग रखी। यह...