लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार को ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में कहाकि पिछले पेराई सत्र में प्रदेश सरकार ने शीघ्र प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400, सामान्य प्रजाति का 390 और अनुपयुक्त प्रजाति का 355 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया था। इसके बाद चीनी की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। संगठन का दावा है कि थोक बाजार में चीनी करीब 4800 रुपये और फुटकर में 5400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। इसके अलावा एथेनॉल जैविक पोटाश और बिजली की दरो...