गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग
अमरोहा, अगस्त 26 -- मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। आगामी सत्र के लिए गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि किसानों को विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान का पूरा ब्याज दिलाया जाए। गत वर्ष जो गन्ना केंद्रों से गन्ना ट्रांसपोर्ट में वृद्धि की गई थी, उसको वापस किया जाए। अमरोहा से काफूरपुर व काफूपुर से रजबपुर तक का मार्ग गन्ना सत्र 2026-27 आरंभ होने से पहले ठीक कराया जाए। हाकमपुर से चांद नगर तक महाकॉरीडोर परियोजना को तत्काल निरस्त किया जाए। जिन किसानों की जमीन गंगा एक्सप्रेसवे में जा रही है, उनको मुआवजा बाजार भाव से चार गुना दिया जाए और साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.