अमरोहा, सितम्बर 6 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों की मासिक बैठक शनिवार को ब्लाक परिसर में हुई। किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की मांग शासन-प्रशासन से की गई। पेराई सत्र 2026-27 के लिए चीनी मिलों के चलने से पहले गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने, सभी मिलों को 15 अक्तूबर तक चालू कराने, चीनी का आयात नहीं करने, नकली व सिंथेटिक दूध बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, दूध का मूल्य 100 रुपये प्रति लीटर निर्धारित करने, 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन संग आयुष्मान कार्ड की आयु सीमा 70 से घटाकर 60 वर्ष करने की मांग की। इसके अलावा मध्य गंग नहर की दोनों पटरियों को अमरोहा-मंडी धनौरा मार्ग तक पक्का कराने व छुट्टा पशुओं, बंदरों व तेंदुओं से निजात दिलाने की मांग भी की गई। इस दौरान संगठन के प्रद...