बरेली, दिसम्बर 22 -- नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान का मामला अब विधान परिषद तक पहुंच गया है। विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह ने प्रमुख सचिव विधान परिषद को पत्र भेजकर किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की है। प्रमुख सचिव विधान परिषद को भेजे गए पत्र में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा है कि ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का पिछले दो वर्षों का लगभग 58.09 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। समय से भुगतान न होने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर मजबूर होकर किसानों को नवाबगंज तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र ही कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.