गन्ना मूल्य बढ़ाने और फसल नुकसान के मुआवजे को दिया ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- मोहम्मदी। क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश में धान और गन्ना की बर्बाद हुई फसल और गिरे मकान, छप्पर आदि को लेकर मुआवजे व गन्ना के दाम 600 रुपए कुंतल करने समेत कई समस्याओं को लेकर किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। किसान यूनियन के गुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, लखविंदर सिंह, रणधीरसिंह, जगत सिंह, संदीप सिंह, हरनेक सिंह, मिथुन सिंह, महल सिंह मनदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में संगठन के लोगों ने ज्ञापन में मांगें उठाई। इसमें गन्ने का मूल्य 600 रुपए प्रति कुंतल, जंगल के आसपास क्षेत्र में तारबंदी और फेंसिंग कराने, कंबाइन हार्वेस्टर से एसएमएस हटाने की मांग की। यह भी पढ़ें- किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन इसके अलावा डीएपी खाद उपलब्ध कराना , सरकारी मूल्य पर किसानों के धान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.