लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- लखीमपुर। गन्ना मूल्य बढ़ाओ संघर्ष समिति ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर गन्ना मूल्य 672 रुपए प्रति कुन्तल निर्धारित करने की मांग की है। समिति का कहना है कि पहले गन्ना मूल्य बढ़ाया जाए इसके बाद चीनी मिलें चलाई जाएं। ज्ञापन में कहा है कि गन्ना मूल्य न बढ़ने से किसानों को नुकसान होता है। गन्ना किसानों का कहना है कि फसल की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गन्ना मूल्य बढ़ाया जाए। ज्ञापन देते समय ऋषि राज गौतम पूर्व प्रमुख ईसानगर, पपिल प्रजापति, नंदराम यादव, उमाशंकर प्रजापति, सुरेंद्र आजाद व पूनम आर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...