काशीपुर, दिसम्बर 9 -- जसपुर। पिछले दिनों सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में तीस रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि करने से मिल में गन्ने की आवक बढ़ गई है। इससे मिल लगतार चल रही है। जीएम सीएस इमलाल ने बताया कि मिल में गन्ने की कमी के चलते नो केन की स्थिति बन रही थी। बताया कि पहले गन्ने की दरें 375 रुपये थी। अब 405 रुपये हो गई है। बताया कि गन्ना खरीद के 9.77 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेज दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना मिल में लाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...